देश की खबरें | केरल के ‘लॉज’ में महिला की गला घोंटकर हत्या, प्रेमी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में एर्णाकुलम जिले के एक ‘लॉज’ में 34 वर्षीय महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अलुवा (केरल), 21 जुलाई केरल में एर्णाकुलम जिले के एक ‘लॉज’ में 34 वर्षीय महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जिस कमरे में महिला का शव मिला, उसी कमरे से नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी बीनु (35) नेरयमंगलम गांव का रहने वाला है।
सूत्रों ने बताया कि मृतक महिला अखिला और बीनु के बीच प्रेम संबंध थे।
पुलिस ने बताया कि ऐसी आशंका है कि रविवार रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जो हत्या का कारण बना।
मीडिया द्वारा दी गई खबरों के मुताबिक, बीनु ने अखिला का शव अपने मित्रों को वीडियो कॉल के जरिए दिखाया, जिसके बाद उसके मित्रों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी।
अलुवा पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल उनकी हिरासत में है और गहन पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)