Rajasthan Woman Kills Husband: पति शराब के नशे में पत्नी को था पीटता, तंग आकर पत्नी ने कर दी हत्या, शव बेड में छिपाया, 24 घंटे बाद ऐसे हुआ खुलासा

राजस्थान के चूरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

क्राइम सीन/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

जयपुर:- राजस्थान के चूरू जिले के हमीरवास थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी.  पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी.पुलिस ने बताया कि हमीरवास क्षेत्र में रविवार की रात आरोपी महिला नीरज (28) ने अपने पति निर्मल सिंह (34) की गला दबा कर हत्या कर दी. थानाधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपी महिला ने पति के शव को पलंग के बॉक्स में छिपा दिया था.

लेकिन जब बदबू आने लगी तो उसने सोमवार रात को पुलिस को हत्या के बारे में सूचना दी. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा गया जहां मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.

मृतक के भाई ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. मामले की जांच की जा रही है। आरोपी महिला के दो मासूम बच्चे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India T20I Squads Announced: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: शुभमन गिल की कप्तानी पारी ने गुजरात टाइटंस को फाइनल में पहुंचाया, क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Scorecard: मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 215 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 Qualifier-2 Live Score Update: मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट