Mumbai: मुंबई की लोकल ट्रेन में महिला का यौन उत्पीड़न; अपराध के आठ घंटे बाद आरोपी पकड़ा गया

मुंबई के गिरगांव की रहने वाली महिला नवी मुंबई के बेलापुर की ओर जा रही थी, जहां उसे एक परीक्षा में शामिल होना था. अधिकारी ने बताया कि महिला बुधवार सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से हार्बर लाइन लोकल ट्रेन में सवार हुई. उन्होंने बताया कि ट्रेन के चलने के साथ ही एक व्यक्ति महिला डिब्बे में घुस गया, जो उस समय खाली था.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Pixabay)

मुंबई: मुंबई की चलती लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में बुधवार सुबह 40-वर्षीय एक व्यक्ति ने 20-वर्षीया महिला का उस वक्त कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया, जब वह अकेली यात्रा कर रही थी. राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के करीब आठ घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

मुंबई के गिरगांव की रहने वाली महिला नवी मुंबई के बेलापुर की ओर जा रही थी, जहां उसे एक परीक्षा में शामिल होना था. अधिकारी ने बताया कि महिला बुधवार सुबह छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से हार्बर लाइन लोकल ट्रेन में सवार हुई. उन्होंने बताया कि ट्रेन के चलने के साथ ही एक व्यक्ति महिला डिब्बे में घुस गया, जो उस समय खाली था. Wife Mails Bomb Threat From Husband's ID: शातिर पत्नी ने पति की आईडी से IT कंपनी को भेजी बम की धमकी, जानें कैसे खुली पोल

अधिकारी ने कहा, "उसने कथित तौर पर सीएसएमटी और मस्जिद स्टेशनों के बीच सुबह करीब 7:26 बजे महिला का यौन उत्पीड़न किया. जब महिला ने शोर मचाया तो वह व्यक्ति मस्जिद स्टेशन (सीएसएमटी के बाद अगला स्टेशन) पर उतरकर भाग गया."

अधिकारी ने कहा कि महिला ने जीआरपी से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. अधिकारी ने बताया, ‘‘जीआरपी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), अपराध शाखा और मुंबई पुलिस के कर्मियों के दलों ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने मस्जिद स्टेशन के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की. बाद में आरोपी की पहचान की जा सकी और शाम करीब चार बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया."

अधिकारी के अनुसार, आरोपी दिहाड़ी मजदूर है और उसके खिलाफ बलात्कार सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच जारी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Weather Forecast Today, April 23: दिल्ली-मुंबई में छाए रहेंगे बादल, कोलकाता में आंधी-तूफान की संभावना; जानें अपने शहर का हाल

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू