देश की खबरें | नोएडा में महिला ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां थाना फेस-2 क्षेत्र के नोएडा विशेष आर्थिक जोन (एनएसईजेड) पुलिस चौकी के बाहर एक महिला ने मंगलवार की अपराह्र पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 22 फरवरी यहां थाना फेस-2 क्षेत्र के नोएडा विशेष आर्थिक जोन (एनएसईजेड) पुलिस चौकी के बाहर एक महिला ने मंगलवार की अपराह्र पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गांव इलाहाबास में रहने वाली एक महिला ने थाना फेस-2 क्षेत्र में स्थित एनएसईजेड पुलिस चौकी के बाहर अपराह्र लगभग तीन बजे पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों तथा राहगीरों ने आग बुझाई तथा महिला को नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि महिला की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

वही महिला के परिजनों का आरोप है कि उसका देवर सुमित तथा पड़ोसी नीरज उसके साथ बदसलूकी करते थे। उन्होंने बताया कि महिला ने दोनों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कथित तौर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

वहीं इस मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है।

गौतमबुद्ध नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) लव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की भूमिका की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जांच सहायक पुलिस आयुक्त अब्दुल कादिर को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया यह बात संज्ञान में आई है कि महिला का गांव के कुछ लोगों से पैसे का लेन-देन था।

उन्होंने बताया कि जब लोग अपना पैसा मांगते थे, तो महिला उनके ऊपर आरोप लगा देती थी। उन्होंने बताया कि महिला ने जिन लोगों पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है उनमें से एक नीरज की पत्नी तथा गांव के कुछ अन्य लोगों द्वारा भी महिला के खिलाफ थाना फेस-2 में शिकायत की गई थी।

कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की बात को सुनने के बाद पुलिस ने एक महिला उपनिरीक्षक को इसकी जांच सौंपी थी। उन्होंने बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त की जांच के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\