देश की खबरें | मप्र में चलती ट्रेन में महिला से बलात्कार, आरोपी युवक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चलती ट्रेन में 30 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

सतना (मप्र), 11 दिसंबर मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चलती ट्रेन में 30 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने 23 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब महिला रविवार शाम को सतना और कटनी के बीच स्थित पकरिया स्टेशन पर जबलपुर-रीवा मेमू ट्रेन में सवार हुई।

सतना जीआरपी थाना प्रभारी एल पी कश्यप ने बताया कि घटना के सिलसिले में कटनी में रह रहे बांदा (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी पंकज कुशवाहा (23) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर महिला को रोका और फिर शौचालय के अंदर खींचकर उससे बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि आरोपी के चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़िता ने सतना स्टेशन पर जीआरपी को सूचित किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने खुद को शौचालय में बंद कर लिया था और जब ट्रेन रीवा पहुंची तो ताला तोड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि अपराध कटनी जीआरपी के अधिकार क्षेत्र में हुआ था, इसलिए मामला उसे सौंप दिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सारिका पांडे ने कहा कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

सं दिमो संतोष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड