देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में महिला से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में 23 वर्षीय एक महिला से उसके ही पड़ोसी ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोटा (राजस्थान), 30 अप्रैल राजस्थान के कोटा में 23 वर्षीय एक महिला से उसके ही पड़ोसी ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात उस समय की है, जब पीड़िता का पति घर पर नहीं था।

थानाध्यक्ष बन्नालाल ने बताया कि पति के घर लौटने के बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी हेमंत गोस्वामी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस बारे में किसी को भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर गोस्वामी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म), 458 (चोट पहुंचाने के इरादे से रात के समय घर में घुसपैठ करना या घर में घुसना) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है