देश की खबरें | मप्र में महिला को लूटने के बाद उसके साथ बलात्कार, पांच आरोपियों की तलाश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के दमोह जिले में कथितत तौर पर पांच लोगों ने 23 वर्षीय एक महिला से उसके गहने और नकदी लूट ली तथा उसके बाद उनमें से एक ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दमोह, चार अप्रैल मध्य प्रदेश के दमोह जिले में कथितत तौर पर पांच लोगों ने 23 वर्षीय एक महिला से उसके गहने और नकदी लूट ली तथा उसके बाद उनमें से एक ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राजपुरा थाना प्रभारी राजीव पुरोहित ने बताया कि घटना सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई जब महिला अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रही थी।

उन्होंने शिकायत के हवाले से कहा कि आरोपियों ने जांगुपुरा के पास मोटरसाइकिल को रोका और कथित तौर पर चाकू की नोक पर महिला से उसके गहने, मोबाइल फोन और 3,500 रुपये नकद लूट लिए।

पुरोहित ने बताया कि एक महिला सहित पांच लोगों के समूह ने पीड़िता के भाई को भी बुरी तरह पीटा जिससे वह बेहोश हो गया। थाना प्रभारी के अनुसार इसके बाद समूह के दो पुरुष और महिला पीड़िता को पास के जंगल में ले गए जहां पुरुषों में से एक ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता और उसके भाई का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट