देश की खबरें | महिला ने आत्महत्या करने से पहले बच्चे को जहर दिया, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में फंदा लगाकर खुदकुशी करने से पहले एक महिला ने अपने नौ महीने के बेटे को जहर दे दिया, हालांकि, उसे बचा लिया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चंद्रपुर, 29 जून महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में फंदा लगाकर खुदकुशी करने से पहले एक महिला ने अपने नौ महीने के बेटे को जहर दे दिया, हालांकि, उसे बचा लिया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मरने वाली महिला की मां ने बेटी को परेशान करने का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस ने पीड़िता के पति और ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान पल्लवी विनोद ढोके के तौर पर की गयी है, उसने शुक्रवार शाम को जिले के शेगांव (बीके) गांव में अपने घर में अपने बेटे को कोई कीटनाशक खिलाया और खुद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य बाहर थे।

उन्होंने बताया कि घर लौटने के बाद परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बुलाया जो पल्लवी और बच्चे को अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने पल्लवी को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद बच्चे को चंद्रपुर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जा रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि पल्लवी की मां की शिकायत पर पुलिस ने पल्लवी के पति और उसके सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पल्लवी की मां ने ससुरालियों पर पैसे के लिए बेटी को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\