देश की खबरें | महिला ने किया अदालत का रुख: शिवसेना नेता, अपने पति के इशारे पर परेशान करने का लगाया आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक महिला ने बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर शिवसेना के नेता संजय राउत और अलग रह रहे अपने पति के इशारे पर कुछ लोगों द्वारा पीछा किए जाने और परेशान करने का आरोप लगाया। वहीं, राउत के वकील ने शुक्रवार को अदालत के समक्ष इन दावों को खारिज किया।

मुंबई, पांच मार्च एक महिला ने बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर शिवसेना के नेता संजय राउत और अलग रह रहे अपने पति के इशारे पर कुछ लोगों द्वारा पीछा किए जाने और परेशान करने का आरोप लगाया। वहीं, राउत के वकील ने शुक्रवार को अदालत के समक्ष इन दावों को खारिज किया।

पेशे से मनोचिकित्सक महिला (36) ने पिछले महीने दाखिल अपनी याचिका में दावा किया कि राउत और अलग रह रहे पति के इशारे पर कुछ अज्ञात लोग उसका पीछा करते हैं और उसे परेशान करते हैं।

अपनी याचिका में महिला ने कहा कि उसने 2013 और 2018 में भी तीन शिकायतें दर्ज करायी थी लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

न्यायमूर्ति एस एस शिंदे की पीठ के समक्ष शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई होने के दौरान राउत के वकील प्रसाद धकेपहलकर ने याचिका का विरोध किया और आरोपों का खंडन किया।

वकील ने कहा, ‘‘वह (याचिकाकर्ता) पारिवारिक दोस्त हैं और राउत की बेटी की तरह हैं। राउत उनके परिवार को अच्छे से जानते हैं। याचिकाकर्ता और उनके पति के बीच रिश्ते ठीक नहीं है और वह सोचती हैं कि राउत उनके पति की मदद कर रहे हैं। इसलिए, इस तरह के आरोप लगाए गए हैं।’’

लोक अभियोजक दीपक ठाकरे ने अदालत को बताया कि 2019 में इनमें से एक प्राथमिकी पर आरोपपत्र दाखिल किया गया था।

अदालत ने पुलिस को याचिकाकर्ता को आरोपपत्र की एक प्रति मुहैया कराने को कहा और मामले को 19 मार्च के लिए सूचीबद्ध किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\