देश की खबरें | कर्नाटक में युवती की हत्या, पिता और दो अन्य को पुलिस ने पकड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रामनगर जिले में झूठी शान के नाम पर हत्या के संदिग्ध मामले में 19 वर्षीय युवती की उसके पिता और दो अन्य रिश्तेदारों ने कथित तौर पर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वे दूसरे समुदाय के युवक से लड़की के प्रेम-प्रसंग से नाराज थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 17 अक्टूबर रामनगर जिले में झूठी शान के नाम पर हत्या के संदिग्ध मामले में 19 वर्षीय युवती की उसके पिता और दो अन्य रिश्तेदारों ने कथित तौर पर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वे दूसरे समुदाय के युवक से लड़की के प्रेम-प्रसंग से नाराज थे।

आरोपियों में एक नाबालिग है।

यह भी पढ़े | Andhra Pradesh Heavy Rains: आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बाद तबाही, हालात से निपटने के लिए सीएम जगन मोहन रेड्डी ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिख मांगी 2,250 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद.

पुलिस ने बताया कि घटना आठ अक्टूबर की है। इस मामले में महिला के पिता कृष्णप्पा, उसका चचेरा भाई चेतन और दूर का एक नाबालिग रिश्तेदार आरोपी हैं।

अधिकारियों के मुताबिक दोनों वयस्क आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया, वहीं नाबालिग हिरासत में है।

यह भी पढ़े | IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई की टीम को 5 विकेट से हराया: 17 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी लड़की के एक निचली जाति के युवक से कथित प्रेम संबंधों के खिलाफ थे।

कृष्णप्पा ने नौ अक्टूबर को बी.कॉम. में पढ़ने वाली अपनी बेटी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और अगले ही दिन उसका शव उसके भाई के खेत में मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\