देश की खबरें | हरियाणा में तीन बच्चों के साथ महिला पानी टंकी में कूदी, तीनों बच्चों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के खेरला गांव में मंगलवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पानी की टंकी में कथित रूप से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई है जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

नूंह (हरियाणा), 22 नवंबर जिले के खेरला गांव में मंगलवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ पानी की टंकी में कथित रूप से छलांग लगा दी। पुलिस ने बताया कि घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई है जबकि महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि घटना दोपहर करीब 12 बजे की है जब महिला ने अपने मकान के भीतर बनी टंकी में छलांग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें बाहर निकाला लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि शकुनत (33) को अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि महिला कथित रूप से आत्महत्या करने के लिए टंकी में कूदी थी।

पुलिस ने बताया कि घटना में शबाना (10), साद (8) और चार महीने के इकरार की मौत हो गई है। वहीं घटना के वक्त महिला का 12 वर्षीय बेटा स्कूल में था।

नूंह सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक भारत सिंह ने बताया, ‘‘महिला के पति मोहम्मद आरिफ की तहरीर पर हमने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद आज शाम सभी शव उन्हें सौंप दिए गए हैं। आगे की जांच की जा रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\