देश की खबरें | तीन बेटियों के साथ महिला नदी में कूदी; बच्चियों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा जनपद में एक महिला अपनी तीन बच्चियों को लेकर यमुना नदी में कूद गई। पानी कम होने के कारण वह तो डूबने से बच गई परंतु उसकी बेटियों की मौत हो गई।

मथुरा (उप्र), 13 फरवरी मथुरा जनपद में एक महिला अपनी तीन बच्चियों को लेकर यमुना नदी में कूद गई। पानी कम होने के कारण वह तो डूबने से बच गई परंतु उसकी बेटियों की मौत हो गई।

महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस घटना से कुछ ही घंटे पहले बच्चियों सहित यमुना में कूदने वाली महिला व उसके पति के बीच समझौता कराया गया था। लेकिन घर पहुंचकर पति पत्नी में फिर से झगड़ा हुआ और सोमवार देर शाम वह बच्चियों सहित यमुना नदी में कूद गई।

पुलिस अधीक्षक नगर अरविंद कुमार ने बताया कि यह दंपति थाना कोतवाली के डैम्पीयर नगर इलाके का रहने वाला है। नदी में छलांग लगाने वाली महिला पूनम का मायका धौलपुर के नाना साहब का बाड़ा इलाके में है। उसकी शादी 2015 में मथुरा के हरिओम के साथ हुई थी, जो मोबाइल फोन व टीवी आदि उपकरणों की मरम्मत का काम करता है। उनकी तीन बेटियां हैं।

पुलिस के अनुसार, महिला को शक था कि उसके पति के कोसीकलां की एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं जिससे वह फोन पर बात करता रहता है। उसने रविवार को उस महिला को फोन पर काफी भला-बुरा कहा था। महिला सोमवार को उसकी रिकॉर्डिंग लेकर पुलिस के पास पहुंची थी।

तब पुलिस ने महिला व उसके पति को कोतवाली बुलाकर दो घण्टे की मशक्कत के बाद समझौता करा दिया था। किंतु घर पहुंचने के बाद महिला व उसके पति हरिओम के बीच फिर विवाद हो गया। जिसके बाद पति तो घर से बाहर कहीं चला गया जबकि महिला तीनों बेटियों को लेकर यमुना पार इलाके में पहुंच गई और नदी में छलांग लगा दी।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक महिला जहां कूदी, वहां पानी की गहराई कम होने की वजह से वह तो बच गई परंतु तीनों बेटियां अंशिका (8), वंशिका (6) और चारू (3) की डूबने से मौत हो गई। घाट के आसपास मौजूद लोगों ने उसे निकाला। पुलिस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट