देश की खबरें | महिला ने बाढ़ प्रभावित बिहार में एनडीआरएफ की नाव में बालिका को जन्म दिया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली/पटना, 26 जुलाई बाढ़ प्रभावित बिहार में बूढ़ी गंडक नदी में संचालित एनडीआरएफ की एक बचाव नौका पर सवार एक महिला ने रविवार को इसी में एक बच्ची को जन्म दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के गोबारी गांव में 25 वर्षीय महिला को उसके घर से उस समय बचाया गया जब उसे तेज प्रसव पीड़ा हुई और बाद में अपराह्र लगभग एक बजकर 40 मिनट पर उसने बच्ची को जन्म दिया।

यह भी पढ़े | MP: कोरोना संक्रमित सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हॉस्पिटल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए COVID-19 की स्थिति पर समीक्षा बैठक की.

एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने दिल्ली में बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम के साथ आशा कार्यकर्ता भी थी जिन्होंने बच्ची के जन्म में मदद की।

प्रवक्ता ने बताया कि एनडीआरएफ की नौंवी बटालियन के बचावकर्ता उस समय वहां पहुंचे जब उन्हें यह सूचना मिली कि बूढ़ी गंडक नदी के बाढ़ पानी से प्रभावित गांव की एक गर्भवती महिला फंसी हुई है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर पाकिस्तानी सेना ने की गोलीबारी, सेना का मुंहतोड़ जवाब.

उन्होंने कहा, ‘‘जच्चा और बच्चा एक एबुलेंस से मोतिहारी जिले के बंजरिया गांव में जन स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।’’

बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के लिए बिहार के 12 जिलों में एनडीआरएफ की कुल 21 टीमों को तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)