देश की खबरें | ओडिशा में चलती बस में महिला ने शिशु को दिया जन्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के रायगढ़ जिले में 22 वर्षीय एक महिला ने चलती बस में एक शिशु को जन्म दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोरापुट (ओडिशा), पांच सितंबर ओडिशा के रायगढ़ जिले में 22 वर्षीय एक महिला ने चलती बस में एक शिशु को जन्म दिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मां और नवजात को रायगढ़ के गुनुपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि परलाखेमुंडी से बुधवार शाम साढ़े पांच बजे बस रवाना हुई थी, लेकिन इसके 30 मिनट बाद ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी थी।

अधिकारियों ने बताया कि बस में परलाखेमुंडी अस्पताल के चिकित्सक अरुण नायक और एक यात्री महिला की पीछे वाली सीट पर बैठे थे। चिकित्सक ने यात्री की मदद से महिला को शिशु को जन्म देने में सहायता की।

उन्होंने बताया कि बस के कर्मचारियों ने मां और नवजात शिशु को तत्काल परलाखेमुंडी से 50 किलोमीटर दूर स्थित गुनुपुर अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल अधीक्षक रमेश साहू के अनुसार, मां और उसका नवजात शिशु दोनों स्वस्थ हैं। नवजात का वजन 2.2 किलोग्राम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now