देश की खबरें | मप्र में कामायनी एक्सप्रेस में महिला ने बच्ची को जन्म दिया, नवजात का नाम ट्रेन के नाम पर रखा गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 24 वर्षीय महिला ने चलती ट्रेन में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद उत्साहित परिवार के सदस्यों ने नवजात का नाम ट्रेन के नाम पर रखा दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विदिशा (मध्य प्रदेश), 23 मार्च मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 24 वर्षीय महिला ने चलती ट्रेन में एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद उत्साहित परिवार के सदस्यों ने नवजात का नाम ट्रेन के नाम पर रखा दिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार को हुई।
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) निरीक्षक मंजू महोबे ने कहा कि महिला अपने पति के साथ महाराष्ट्र के नासिक से मध्य प्रदेश के सतना तक यात्रा कर रही थी, तभी उसे भोपाल और विदिशा के बीच प्रसव पीड़ा हुई।
अधिकारी ने कहा कि उसी कोच में यात्रा कर रही दो महिलाओं ने महिला यात्री की मदद की, जबकि एक पुरुष यात्री ने बच्ची के जन्म के बारे में आरपीएफ को सचेत किया।
आरपीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि ट्रेन के विदिशा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद नवजात और मां को उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, मां और बच्ची दोनों ठीक हैं।
उन्होंने बताया कि बच्ची के परिवार वालों ने एक्सप्रेस ट्रेन के नाम पर उसका नाम 'कामायनी' रखा है।
सं दिमो सिम्मी जोहेब
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)