देश की खबरें | महिला ने चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाना दनकौर में अदालत के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

नोएडा (उप्र),17 फरवरी थाना दनकौर में अदालत के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में स्थित एक वृद्ध आश्रम में काम करने वाली महिला ने आश्रम के अध्यक्ष और प्रबंधक सहित चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि महिला आश्रम में सफाई कर्मी के रूप में काम करती है और महिला का आरोप है कि पांच मई और 17 मई 2020 को संस्था के अध्यक्ष और उसके साथी ने उसके साथ दो बार सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि आरोप के अनुसार आश्रम के प्रबंधक और उसकी सहयोगी ने दुष्कर्म में उनका सहयोग किया।

प्रवक्ता ने बताया कि महिला का आरोप है कि वह मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने गई, लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी, जिसके बाद उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया।

गौतमबुद्ध नगर जिला अदालत ने कल मामला दर्ज करने का आदेश दिया जिसके बाद बुधवार को थाने में मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू