देश की खबरें | पीलीभीत में बाघ के हमले में महिला की मृत्यु, दो व्यक्ति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह दो अलग-अलग गांवों में तीन घंटे के भीतर दो बाघों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पीलीभीत (उप्र), 17 जुलाई पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह दो अलग-अलग गांवों में तीन घंटे के भीतर दो बाघों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उनके मुताबिक, न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव बिथरा मडरिया में बाघ ने 50 वर्षीय महिला तृष्णा को मार डाला। उसका क्षत विक्षत शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के कुछ मिनट पहले इसी गांव में 20 वर्षीय निलेश पर भी बाघ ने हमला किया था, लेकिन उसके दोस्त हरिवंश ने बाघ से भिड़कर उसकी जान बचा ली।

मंडरिया गांव से पूर्व सहजनिया और अनवरगंज गांवों में एक अन्य बाघ को देखा गया। सुबह करीब छह बजे बाघ ने सहजनिया गांव निवासी मीना (50) पर उस समय हमला कर दिया जब वह खेत जा रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि गन्ने के खेत से निकले बाघ ने महिला को दबोच लिया और करीब 20 मीटर तक खींचकर ले गया, लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ महिला को छोड़कर भाग गया। हमले से मीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें और नितेश का उपचार सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।

पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने भारी पुलिस बल के साथ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने आबादी वाले क्षेत्र में बाघ और मानव के बीच संघर्ष की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए वन विभाग के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र में आदमखोर बाघ की गहन निगरानी करने का निर्देश दिया।

सामाजिक वानिकी प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार डीके ने बताया कि बाघ पर टीमें सक्रियता के साथ नजर रख रही हैं तथा रेंजर शेर सिंह के निर्देशन में प्रभावित क्षेत्र में निगरानी की जा रही है। बाघ को पकड़ने के प्रयास जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट