देश की खबरें | तमिलनाडु के अस्पताल में बिजली कटौती और कथित लापरवाही से महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक गर्भवती महिला की ‘सिजेरियन सर्जरी’ के दौरान अस्पताल में बिजली गुल होने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोयंबटूर, 24 सितंबर तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक गर्भवती महिला की ‘सिजेरियन सर्जरी’ के दौरान अस्पताल में बिजली गुल होने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यहां से 35 किलोमीटर दूर अन्नूर के निकट ऊथुपलायम की रहने वाली वनमती (22) को नौ सितंबर को जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने बताया कि अस्पताल में 21 सितंबर को जब चिकित्सक महिला की सर्जरी कर रहे थे तो अचानक बिजली चली गई।

पुलिस के अनुसार जनरेटर के काम न करने से समस्या पैदा हुईं, और चिकित्सकों को मजबूरी में महिला को एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पुलिस ने कहा कि वनमती ने एक लड़के को जन्म दिया, जो पूरी तरह से स्वस्थ है। उसने बताया कि महिला की हालत बिगड़ने पर उसे पास के कोविलपलायम के एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, आज सुबह उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने कहा कि इस घटना की जांच का आदेश दिया गया है ताकि वनमती की मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

वनमती के परिजनों ने उसकी मौत के लिए निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बिजली कटौती और चिकित्सकों की कथित लापरवाही के लिए सरकारी अस्पताल को जिम्मेदार ठहराया है।

अन्नूर के पास ऊथुपलायम और कुमारपलायम के निवासियों ने शोक संतप्त परिवार के लिए पर्याप्त मुआवजे और महिला की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रवि कांत देवेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\