देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में महिला को हाथी ने कुचला, अस्पताल में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सुबह सैर के लिए निकली एक महिला की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोरबा, आठ अगस्त छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सुबह सैर के लिए निकली एक महिला की जंगली हाथी के हमले में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के हरदीबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रलिया गांव के करीब जंगली हाथी के हमले में गायत्री राठौर (55) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दल से छूटे हाथी को बृहस्पतिवार को रलिया गांव के करीब देखा गया था। गांव में हाथी आने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने उसे खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान जब हाथी रलिया गांव के सड़क पर था तब वहां सुबह सैर के लिए निकली राठौर का सामना हाथी से हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि जब राठौर वहां से भागने लगी तब हाथी ने राठौर को पकड़ लिया और उसे कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद महिला के परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग का दल भी गांव पहुंच गया था।

कटघोरा के वन मंडल अधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि राज्य शासन के नियम के अनुसार परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपये दी गई है। सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद शेष 5.75 लाख रुपए दिए जाएंगे।

निशांत ने बताया कि दल से अलग हुआ हाथी आक्रामक होता है। हाथी ने हरदीबाजार क्षेत्र के खोडरी गांव में पांच पशुओं को भी कुचल दिया था। इनमें गाय और बछड़े शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड