देश की खबरें | हरियाणा के अंबाला में महिला ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के अंबाला छावनी में 25 वर्षीय एक महिला ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अंबाला (हरियाणा), पांच जून हरियाणा के अंबाला छावनी में 25 वर्षीय एक महिला ने फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया मृतक महिला की पहचान मोनो रानी के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ पिछले कुछ वर्षों से किराए के मकान में रह रही थी।
उन्होंने बताया कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।
पुलिस के अनुसार, महिला ने रविवार रात करीब नौ बजे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि पड़ोस में रहने वाली मोनो की बहन, किसी काम से जब उसके घर आई तो उसने अपनी बहन का शव फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उसने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी।
मामले के जांच अधिकारी सहायक पुलिस उप निरीक्षक रघुबीर ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब उसके परिजनों ने शव को नीचे उतारा और चारपाई पर डाला।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
अधिकारी ने बताया कि मोनो का पति यहां खेल के सामान की दुकान पर काम करता है और उसके माता-पिता उत्तर प्रदेश में रहते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)