देश की खबरें | उत्तरकाशी में तेंदुए के हमले में महिला बुरी तरह घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में रविवार को जंगल में घास काटने गयी एक महिला को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया।

उत्तरकाशी, 20 जुलाई उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पुरोला क्षेत्र में रविवार को जंगल में घास काटने गयी एक महिला को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि कुमोला के जंगल में सुबह हुई घटना में बुरी तरह से घायल पुजेली गांव की रहने वाली 38 वर्षीया उर्मिला देवी नौटियाल को पुरोला के उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे देहरादून के लिए रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगल में घास काटते समय झाड़ियों के बीच में छिपे तेंदुए ने उर्मिला पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुन आसपास सेब के बगीचों में काम रहे मजदूर और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे तेंदुए से छुड़वाया।

ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ भाग गया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। ग्रामीण उसे तत्काल पुरोला अस्पताल ले गए जहां से उसे देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया।

तेंदुए के हमले के बाद से पुजेली गांव तथा आसपास के क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

इस बीच, घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और गश्त शुरू कर दी।

क्षेत्र के उप वन संरक्षक डीपी बलूनी ने बताया कि रेंज अधिकारी अभिलाषा सक्सेना को महिला की स्थिति जानने चिकित्सालय भेजा गया जबकि अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को घटनास्थल पर जाकर लगातार निगरानी रखने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

बलूनी ने ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं से जंगलों में सावधानी बरतने की अपील की है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड