देश की खबरें | दिल्ली में पड़ोसियों से एक करोड़ रुपये ठगने के आरोप में महिला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में कम समय में बड़ी रकम लौटाने का झांसा देकर पड़ोसियों से एक करोड़ रुपये ठगने के आरोप में 53 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर दिल्ली में कम समय में बड़ी रकम लौटाने का झांसा देकर पड़ोसियों से एक करोड़ रुपये ठगने के आरोप में 53 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम की निवासी सरला गर्ग के रूप में हुई है।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि गर्ग ने कथित रूप से पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में अपने घर में ‘किटी पार्टी’ आयोजित की और अपनी सोसयटी के 28 लोगों से 1.01 करोड़ रुपये ठग लिए।

यादव ने कहा कि पीड़ितों की शिकायत पर गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद 28 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने कथित रूप से 15 दिन के अंदर बड़ी रकम लौटाने का वादा किया, लेकिन न तो उसने मूल रकम लौटाई और न ही कोई लाभांश दिया। कुछ महीने के बाद आरोपी और उसका परिवार सोसाइटी छोड़कर चला गया।

पुलिस ने कहा कि अली उर्फ मोहम्मद शोएब पीड़ितों से धन एकत्र किया करता था।

पुलिस के अनुसार गर्ग ने बहुत कम समय में पीड़ितों से दोस्ती करके किटी पार्टियों का आयोजन शुरू कर दिया और इसके बाद उसने 1,01,77,333 रुपये एकत्र किए और फरार हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट