देश की खबरें | महिला और उसका सहजीवन साथी बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में नागपुर के निकट खापरखेड़ा क्षेत्र में एक महिला और उसके सहजीवन साथी को अपनी तीन वर्षीय बेटी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, पांच जनवरी महाराष्ट्र में नागपुर के निकट खापरखेड़ा क्षेत्र में एक महिला और उसके सहजीवन साथी को अपनी तीन वर्षीय बेटी की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह अपराध तब प्रकाश में आया जब महिला 27 दिसंबर को लड़की के शव को दफनाने के लिए गोंदिया स्थित अपने गांव ले गई।

अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपने रिश्तेदारों को बताया कि बच्ची की मौत निमोनिया से हुई है। उसने अंतिम संस्कार की रस्में करने से इनकार कर दिया और बच्ची के शरीर पर लगी चोटों को ढक दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि लड़की की मौत सिर पर चोट लगने से हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने और उसके साथी राजपाल मालवीय ने गुस्से में आकर बच्ची की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\