महिला ने महाराष्ट्र के एक मंत्री पर लगाया बलात्कार का आरोप, मंत्री ने किया आरोपों से इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक महिला ने महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे पर बलात्कार का आरोप लगाया है, साथ ही उसने कहा कि मुंबई पुलिस ने उसकी शिकायत नजरअंदाज की।

महाराष्ट्र मंत्री धनंजय मुंडे (Photo Credits: Facebook)

मुंबई, 13 जनवरी: एक महिला ने महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे पर बलात्कार का आरोप लगाया है, साथ ही उसने कहा कि मुंबई पुलिस ने उसकी शिकायत नजरअंदाज की.राकांपा नेता मुंडे ने इन आरोपों को खारिज किया है और कहा कि शिकायतकर्ता और उसकी बहन उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं. मुंडे ने कहा कि शिकायतकर्ता की बहन के साथ उनका रिश्ता था और वह उसके दो बच्चों के पिता हैं.

37 वर्षीय महिला  ने कहा कि उसने 10 जनवरी को मुंबई पुलिस आयुक्त को एक पत्र लिख कर बताया था कि मुंडे ने 2006 में कई बार उसके साथ बलात्कार किया. उसने यह भी आरोप लगाया कि उसने यहां पहले ओशिवारा पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई.

45 वर्षीय मुंडे ने कहा कि महिला ने उसे ब्लैकमेल करने की साजिश के तहत ये आरोप लगाए हैं.  हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि उनका शिकायतकर्ता की बहन के साथ संबंध था और उनके दो बच्चे हैं. यह भी पढ़ें: उद्धव सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ महिला ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, NCP नेता ने कहा- मुझे ब्लैकमेल करने की साजिश

मुंडे ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि उनकी पत्नी, परिवार और मित्रों को इस संबंध की जानकारी है और उसके परिवार ने दोनों बच्चों को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा कि उनका जिस महिला से संबंध था, वह 2019 से उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और उन्होंने पुलिस में एक शिकायत भी दर्ज कराई थी और अपने खिलाफ अपमानजनक कंटेंट बांटने पर रोक लगाने के लिए बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी