खेल की खबरें | वोक्स ने दिये भारत को झटके, अभी इंग्लैंड से 230 रन आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स और स्पिनर मोईन अली ने भारत को चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन रविवार को यहां सुबह के सत्र में तीन करारे झटके देकर इंग्लैंड को बड़ा लक्ष्य देने की उसकी उम्मीदों को आघात पहुंचाया।

लंदन, पांच सितंबर तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स और स्पिनर मोईन अली ने भारत को चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन रविवार को यहां सुबह के सत्र में तीन करारे झटके देकर इंग्लैंड को बड़ा लक्ष्य देने की उसकी उम्मीदों को आघात पहुंचाया।

भारत ने लंच तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 329 रन बनाये हैं और उसे 230 रन की बढ़त हासिल हुई है। लंच के समय ऋषभ पंत 16 और शार्दुल ठाकुर 11 रन पर खेल रहे थे। वोक्स ने सुबह दो जबकि मोईन ने एक विकेट लिया। भारत ने पहली पारी में 191 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 290 रन बनाकर 99 रन की बढ़त ली थी।

भारत ने सुबह तीन विकेट पर 270 रन से आगे खेलना शुरू किया तथा पहले सत्र में तीन विकेट गंवाकर 59 रन जोड़े। जेम्स एंडरसन और ओली रॉबिन्सन ने शुरू में कसी हुई गेंदबाजी की। रविंद्र जडेजा (59 गेंदों पर 17) ने रॉबिन्सन और कप्तान विराट कोहली (96 गेंदों पर 44) ने एंडरसन पर खूबसूरत कवर ड्राइव से चौका जड़कर लय में लौटने का प्रयास किया।

कोहली ने तय कर लिया था जो भी गेंद ओवर पिच होगी उसे वह ड्राइव करेंगे, लेकिन वोक्स ने गेंद थामते ही जडेजा को पगबाधा आउट कर दिया। वोक्स के इस ओवर में अजिंक्य रहाणे को भी पगबाधा आउट दे दिया गया था लेकिन डीआरएस में फैसला भारत के पक्ष में गया।

लेकिन रहाणे इसका फायदा नहीं उठा पाये और वोक्स के अगले ओवर में पगबाधा की अपील पर जब अंपायर की उंगली उठी तो डीआरएस की भी गुंजाइश नहीं थी। रहाणे खाता भी नहीं खोल पाये जिससे आखिरी टेस्ट मैच के लिये अंतिम एकादश में उनकी जगह खतरे में दिख रही है।

इससे कोहली के तेवर भी नरम पड़े। उनसे लंबी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह अर्धशतक भी पूरा नहीं कर पाये। जो रूट ने  जल्द ही गेंद स्पिनर मोईन अली को थमा दी और उन्होंने पहले ओवर में कोहली का कीमती विकेट लिया। भारतीय कप्तान ने टर्न लेती गेंद पर स्लिप में आसान कैच दिया। भारत की बढ़त तब केवल 213 रन की थी।

भारतीय कोच रवि शास्त्री के कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के कारण उन्हें और सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों को पृथकवास पर भेज दिया गया है जिससे टीम को उनका समर्थन नहीं मिला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट