देश की खबरें | कांग्रेस के बिना कोई तीसरा मोर्चा भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकता : महबूबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के बिना कोई राजनीतिक गठबंधन या तीसरा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकता।

जम्मू, 22 फरवरी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस के बिना कोई राजनीतिक गठबंधन या तीसरा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकता।

उन्होंने भगवा पार्टी पर विभाजनकारी नीतियों के जरिए देश के मूल ढांचे को कमजोर करने का आरोप भी लगाया।

महबूबा ने कहा कि विधानसभा चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं और इसे जम्मू कश्मीर में कराना इसके लोगों पर एहसान करने जैसा नहीं होगा।

उन्होंने जम्मू प्रांत का अपना पांच दिवसीय दौरा संपन्न करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस के बिना, कोई गठबंधन या तीसरा मोर्चा भाजपा को हराने में सफल नहीं होगा। कांग्रेस ने पिछले 70 वर्षों में राष्ट्र निर्माण करने में एक अहम भूमिका निभाई है और देश में कांग्रेस का कोई विकल्प नहीं है।’’

महबूबा ने कहा कि कांग्रेस और अन्य सरकारों ने पिछले सात दशकों में जो कुछ निर्मित किया है उसे भाजपा बेच रही है। महबूबा ने कहा कि देश के हित में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है।

उन्होंने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की कोशिशों के बारे में मीडिया में आई खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह कहा।

पीडीपी प्रमुख ने कहा , ‘‘कांग्रेस के बिना यह संभव नहीं है। कांग्रेस के बिना कोई तीसरा मोर्चा या कोई गठबंधन भाजपा को नहीं हरा सकता। ’’

जम्मू कश्मीर में परिसीमन कार्य पूरा हो जाने पर छह से आठ महीनों के अंदर विधानसभा चुनाव कराने के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर महबूबा ने कहा, ‘‘चुनाव एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया है जो बगैर विलंब के होना चाहिए। इसे बढ़ा चढ़ा कर पेश करने की जरूरत नहीं है। चुनाव करा कर वे जम्मू कश्मीर के लोगों पर कोई एहसान नहीं करने जा रहे हैं।’’

महबूबा ने कहा, ‘‘सभी विपक्षी दलों के भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है, जो ध्रुवीकरण और विभाजनकारी राजनीति के जरिए देश के मूल ढांचे को कमजोर कर रही है। ’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंडा पर चल कर देश की इस धर्मनिरपेक्ष पहचान को खत्म करना चाहती है।

उन्होंने संभवत: हिजाब मुद्दे की ओर संकेत करते हुए कहा, ‘‘भाजपा जो कुछ कर रही है वह देश के हित के खिलाफ जा रहा है। विभिन्न देशों ने हमे सलाह देना शुरू कर दिया है कि जो कुछ हो रहा है वह बुरी तरह से हमे नुकसान पहुंचा रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी