जरुरी जानकारी | बॉन्ड, प्रतिभूतियों वाली योजनाओं से सितंबर में एक लाख करोड़ रुपये की निकासी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बॉन्ड, प्रतिभूतियों में निवेश करने वाली डेट म्यूचुअल फंड योजनाओं से पिछले महीने 1.01 लाख करोड़ रुपये की निकासी हुई है। म्यूचुअल फंड निकाय एम्फी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 अक्ट्रबर बॉन्ड, प्रतिभूतियों में निवेश करने वाली डेट म्यूचुअल फंड योजनाओं से पिछले महीने 1.01 लाख करोड़ रुपये की निकासी हुई है। म्यूचुअल फंड निकाय एम्फी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह लगातार दूसरा महीना है इन योजनाओं से निकासी हुई है। मुख्य रूप से कंपनियों की अग्रिम कर जरूरतों और शेयर बाजारों में गिरावट आने से ऐसा हुआ है।

'एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया' (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार अगस्त में इस खंड से 25,873 करोड़ रुपये निकाले गए थे। इससे पहले जुलाई में इन योजनाओं में 61,440 करोड़ रुपये का निवेश आया था।

भारी निकासी के चलते सितंबर के अंत में निश्चित आय फंड या डेट फंड की प्रबंधन-अधीन संपत्ति (एयूएम) घटकर 13.05 लाख करोड़ रुपये रह गई। अगस्त के अंत में यह 14 लाख करोड़ रुपये थी।

ऋण निवेश साधनों को लेकर निवेशकों ने कम दिलचस्पी दिखाई। समीक्षाधीन महीने में 16 बॉन्ड श्रेणियों में से 14 में शुद्ध निकासी हुई। लंबी अवधि और गिल्ट फंड खंड में निकासी नहीं देखी गई। ब्याज दर चक्र में बदलाव की उम्मीद में पिछले कुछ समय से इन दो श्रेणियों को निवेशकों का समर्थन मिल रहा है।

ऑनलाइन निवेश मंच फायर्स के उपाध्यक्ष (शोध) गोपाल कवलिरेड्डी ने कहा, ‘‘ अग्रिम कर भुगतान, तिमाही के अंत में अन्य लेखांकन के साथ वित्तीय जरूरतें आने से सितंबर में ऋण खंड में निकासी हुई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट