खेल की खबरें | प्रिया मिश्रा के तीन विकेट की मदद से गुजरात जाइंट्स ने यूपी वारियर्स को नौ विकेट पर 143 रन पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा स्पिनर प्रिया मिश्रा के तीन विकेट की मदद से गुजरात जाइंट्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महिला प्रीमियर लीग में रविवार को यूपी वारियर्स को नौ विकेट पर 143 रन पर रोक दिया ।

वडोदरा, 16 फरवरी युवा स्पिनर प्रिया मिश्रा के तीन विकेट की मदद से गुजरात जाइंट्स ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महिला प्रीमियर लीग में रविवार को यूपी वारियर्स को नौ विकेट पर 143 रन पर रोक दिया ।

पहले गेंदबाजी के फैसले को सही साबित करते हुए मिश्रा ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिये। कप्तान एशले गार्डनर ने 39 रन देकर और डिएंड्रा डोटिन ने 34 रन देकर दो दो विकेट चटकाये । केशवी गौतम को एक विकेट मिला ।

यूपी वारियर्स की कप्तान दीप्ति शर्मा ने 27 गेंद में 39 रन बनाये जबकि उमा छेत्री ने 24 और श्वेता सहरावत ने 16 रन का योगदान दिया । अलाना किंग (19) और साइमा ठाकोर (15) ने 13 गेंद में 26 रन बनाये ।

किरण नवगिरे और वृंदा दिनेश ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन डोटिन और गार्डनर ने उन्हें सस्ते में आउट कर दिया । तीसरे ओवर में यूपी वारियर्स का स्कोर दो विकेट पर 22 रन था । नवगिरे को डोटिन ने पगबाधा आउट किया जबकि दिनेश को गार्डनर ने बोल्ड किया ।

छेत्री और दीप्ति ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन गुजरात के गेंदबाजों ने काफी किफायती गेंदबाजी की । पावरप्ले में स्कोर दो विकेट पर 41 रन था । इनकी 43 गेंद में 50 रन की साझेदारी को डोटिन ने तोड़ा जब उन्होंने छेत्री को आउट किया ।

इसके बाद मिश्रा ने तीन गेंद में दो विकेट लिये । उन्होंने आस्ट्रेलिया की ताहलिया मैकग्रा और ग्रेस हैरिस को पवेलियन भेजा । यूपी का स्कोर 11वें ओवर में पांच विकेट पर 78 रन था ।

सहरावत और दीप्ति ने वापसी की कोशिश की लेकिन गार्डनर ने शानदार कैच लपककर दीप्ति को पवेलियन भेजा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड