DC-W vs RCB-W 17th Match: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दिया 182 रन का लक्ष्य, जेमिमाह रोड्रिग्स ने खेली अर्धशतकीय पारी; श्रेयंका पाटिल ने चटकाए चार विकेट

आरसीबी की युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले और अंत में घरेलू टीम की रन गति पर लगाम कसी. रोड्रिग्स ने धीमी गेंदबाजों के खिलाफ दबदबा बनाते हुए स्वीप, कट, पुल और ड्राइव से 34 गेंद में 58 रन बनाये जिसमें आठ चौके और एक छक्का जड़ा था.

जेमिमाह रोड्रिग्स और श्रेयंका पाटिल (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्स (58 रन) के 26 गेंद में बनाये अर्धशतक और एलिस कैप्सी (48 रन) के साथ उनकी तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी की मदद से रविवार को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ पांच विकेट पर 181 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया. DC-W vs RCB-W 17th Match Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, एलिस कैप्सी और जेमिमाह रोड्रिग्स ने मचाया कोहराम

आरसीबी की युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 26 रन देकर चार विकेट अपनी झोली में डाले और अंत में घरेलू टीम की रन गति पर लगाम कसी. रोड्रिग्स ने धीमी गेंदबाजों के खिलाफ दबदबा बनाते हुए स्वीप, कट, पुल और ड्राइव से 34 गेंद में 58 रन बनाये जिसमें आठ चौके और एक छक्का जड़ा था. उन्होंने और एलिस कैप्सी ने महज 10.1 ओवर में तीसरे विकेट के लिए 97 रन की भागीदारी निभायी.

इससे पहले कप्तान मेग लैनिंग (26 गेंद में 29 रन) और शेफाली वर्मा (18 गेंद में 23 रन) ने पहले विकेट के लिए 54 रन की भागीदारी कर अच्छी शुरूआत करायी. लेकिन दोनों एक के बाद एक आउट हो गयीं.

रोड्रिग्स ने लेग ब्रेक गेंदबाज जॉर्जिया वारेहैम पर एक्सट्रा कवर पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्हें एलिस कैप्सी के रूप में अच्छा साथ मिला जिन्होंने भारतीय खिलाड़ी को ज्यादा स्ट्राइक लेने दी और अंत में तेजी से रन जुटाये.

रोड्रिग्स अच्छी लय में थीं, लेकिन ऑफ स्पिनर श्रेयंका की फुल टॉस गेंद पर पैडल स्वीप खेलने की कोशिश में बोल्ड हो गयीं. एलिस कैप्सी ने शॉट लगाने जारी रखे और अपनी पारी के दौरान आठ चौके जमाये. लेकिन वह भी श्रेयंका की गेंद पर बोल्ड हो गयीं. आरसीबी के लिए आशा सोभना को एक विकेट मिला.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Park Gang-Rape: कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से दरिंदगी; फर्जी पुलिसकर्मी बनकर 3 ने किया गैंगरेप, एनकाउंटर के बाद दबोचे गए आरोपी

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट