खेल की खबरें | तेज गेंदबाजों की मदद से बंगाल ने पंजाब पर बोनस अंक से जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तेज गेंदबाज सूरज सिंधू जायसवाल और सुमित मोहंता के मिलकर झटके गए सात विकेट की बदौलत बंगाल ने शनिवार को यहां एलीट ग्रुप सी मैच में पंजाब पर पारी और 13 रन से जीत दर्ज की।

कोलकाता, एक फरवरी तेज गेंदबाज सूरज सिंधू जायसवाल और सुमित मोहंता के मिलकर झटके गए सात विकेट की बदौलत बंगाल ने शनिवार को यहां एलीट ग्रुप सी मैच में पंजाब पर पारी और 13 रन से जीत दर्ज की।

बोनस अंक की इस जीत से बंगाल इस रणजी ट्रॉफी सत्र में अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रही।

बंगाल के सात मैच में 21 अंक हैं जिससे वह पहले ही क्वालीफाई कर चुकी केरल (28) और हरियाणा (26) से पीछे है।

पंजाब ने तीन विकेट पर 64 रन से खेलना शुरू किया और टीम 35.4 ओवर में 139 रन पर सिमट गई जिसमें बंगाल के तेज गेंदबाज जायसवा ने 69 रन देकर चार और मोहंता ने 29 रन देकर तीन विकेट प्राप्त किये।

मयंक मार्कंडेय ने 31 गेंद में 25 रन बनाये।

वहीं एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में निशांत सिंधू ने महज 184 गेंद में 15 चौके और चार छक्के की मदद से 165 रन बनाये जिससे हरियाणा ने पहली पारी में 450 रन बनाकर कर्नाटक पर 146 रन की बढ़त हासिल की।

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने 67 गेंद में सात चौके से 43 रन बनाये जबकि देवदत्त पडीक्कल 61 गेंद में 41 रन बनाकर नाबाद रहे जिससे कर्नाटक ने दूसरी पारी में स्टंप तक 32 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 108 रन बना लिए थे।

मेजबान टीम अभी 38 रन से पिछड़ रही है। कर्नाटक नॉकआउट में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें