देश की खबरें | उत्तराखंड में डीआरडीओ की मदद से दो अस्थाई कोविड अस्पताल 15 जून तक तैयार होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. डीआरडीओ की मदद से उत्तराखंड में कुमांउ क्षेत्र के हल्द्वानी और गढ़वाल क्षेत्र के ऋषिकेश में 500—500 बिस्तर की क्षमता वाले दो अस्थाई कोविड अस्पताल 15 जून तक तैयार हो जाएंगे ।

ऋषिकेश, पांच मई डीआरडीओ की मदद से उत्तराखंड में कुमांउ क्षेत्र के हल्द्वानी और गढ़वाल क्षेत्र के ऋषिकेश में 500—500 बिस्तर की क्षमता वाले दो अस्थाई कोविड अस्पताल 15 जून तक तैयार हो जाएंगे ।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के अनुरोध पर बन रहे इन अस्पतालों में से एक हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज परिसर में बनेगा जिसे सुशीला तिवारी अस्पताल संचालित करेगा जबकि आईडीपीएल ऋषिकेश में बनने वाला अस्पताल एम्स ऋषिकेश संचालित करेगा।

हल्द्वानी में बनने वाले अस्थाई अस्पताल में 400 ऑक्सीजन बिस्तर और 100 आईसीयू बिस्तर होंगे जबकि जबकि आईडीपीएल ऋषिकेश में 500 ऑक्सीजन सपोर्टेड बिस्तर होंगे ।

प्रदेश के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों अस्पतालों के 15 जून तक तैयार होकर संचालन शुरू करने की संभावना है ।

उन्होंने बताया कि परियोजनाओं पर काम शुरू करने के लिए डीआरडीओ को 40 करोड रुपये जारी किए जा चुके हैं ।

ओमप्रकाश ने उम्मीद जताई कि अतिरिक्त अस्पतालों के बनने से राज्य में कोविड से ठीक होने वालों की दर बढेगी और मृत्यु दर में कमी आएगी । मंगलवार को एक दिन में अब तक का कोविड मरीजों का सर्वाधिक आंकडा 7028 दर्ज किया गया जबकि 85 अन्य की मौत हो गई ।

मुख्य सचिव ने कहा,' उत्तराखंड सरकार का फोकस पूरी तरह से कोविड संक्रमण में रिकवरी रेट अधिकतम करने पर है। जब रिकवरी रेट बढ़ेगा तो मृत्यु दर स्वाभाविक रूप से कम होगी। मृत्यु दर को सामान्य बनाना ही लक्ष्य है और इसके लिए सामूहिक प्रयास जारी हैं ।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\