खेल की खबरें | तनुष कोटियान के पांच विकेट से मुंबई ने बड़ौदा को दूसरी पारी में 185 रन पर समेटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान के पांच विकेट की बदौलत गत चैंपियन मुंबई ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां बड़ौदा को दूसरी पारी में 185 रन पर समेटकर मैच में वापसी की कोशिश की।

वडोदरा, 13 अक्टूबर ऑफ स्पिनर तनुष कोटियान के पांच विकेट की बदौलत गत चैंपियन मुंबई ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां बड़ौदा को दूसरी पारी में 185 रन पर समेटकर मैच में वापसी की कोशिश की।

पच्चीस साल के कोटियान ने 61 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे शनिवार को पहली पारी के आधार पर 76 रन की बढ़त लेने वाली बड़ौदा की टीम दूसरी पारी में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही।

ऑफ स्पिनर हिमांशु सिंह ने भी मुंबई के लिए 50 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिससे बदौड़ा की टीम 60.3 ओवर में आउट हो गई।

मुंबई ने 262 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट पर 42 रन बना लिए हैं। टीम को अब भी जीत के लिए 220 रन की दरकार है।

दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज आयुष महात्रे 19 जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे चार रन बनाकर खेल रहे थे।

श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर की टीम महाराष्ट्र पर पहली पारी में बढ़त लेने के करीब पहुंच गई है।

जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी नौ विकेट पर 519 रन बनाकर घोषित की थी जिसके जवाब में महाराष्ट्र ने 312 रन तक छह विकेट गंवा दिए हैं।

मेहमान टीम की ओर से सिद्धेश वीर (127) ने शतक जड़ा जबकि रुतुराज गायकवाड़ ने 86 रन की उम्दा पारी खेली।

महाराष्ट्र की टीम अब भी 207 रन से पीछे है जबकि उसके सिर्फ चार विकेट शेष हैं।

जम्मू-कश्मीर की तरफ से रसिख सलाम (57 रन पर दो विकेट) और आकिब नबी (75 रन पर दो विकेट) दो-दो विकेट चटका चुके हैं।

दिल्ली में सेना ने मेघालय को पहली पारी में 233 रन पर ढेर करके 169 रन की बढ़त हासिल करके मेहमान टीम को फॉलोआन के लिए मजबूर किया।

मेघालय ने दूसरी पारी में 57 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं और उस पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है।

मेघालय की टीम अब भी 112 रन से पीछे है जबकि उसके सिर्फ चार विकेट शेष हैं।

सेना के लिए पहली पारी में वरूण चौधरी ने पांच विकेट चटकाए जबकि दूसरी पारी में पूनम पूनिया और जयंत गोयत ने दो-दो विकेट हासिल किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\