देश की खबरें | श्रीधरन के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को केरल विधानसभा चुनाव में जीत की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘‘मेट्रो मेन’’ के नाम से मशहूर ई श्रीधरन के भाजपा में शामिल होने के फैसले से पार्टी को उम्मीद है कि उसका केरल विधानसभा चुनाव में जीत का रास्ता साफ हो सकता है। केरल में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है।

तिरुवनंतपुरम, 20 फरवरी ‘‘मेट्रो मेन’’ के नाम से मशहूर ई श्रीधरन के भाजपा में शामिल होने के फैसले से पार्टी को उम्मीद है कि उसका केरल विधानसभा चुनाव में जीत का रास्ता साफ हो सकता है। केरल में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है।

हालांकि, राज्य में सत्तारूढ़ माकपा नीत एलडीएफ गठबंधन और विपक्षी कांग्रेस नीत एलडीएफ गठबंधन को 88 वर्षीय श्रीधरन के इस दक्षिणी राज्य की राजनीति में सक्रिय होने को लेकर कोई खास फर्क दिखाई नहीं पड़ता।

श्रीधरन को शानदार व्यक्ति करार देते हुए मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा कि वह किसी भी पद को संभालने योग्य हैं।

विजयन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ वह एक शानदार व्यक्ति हैं। देश ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया है। वह किसी भी पद को संभालने योग्य हैं। उनकी इच्छानुसार सब कुछ होने दीजिए।’’

भाजपा को उम्मीद है कि श्रीधरन के पार्टी में शामिल होने से उसके वोट प्रतिशत में सुधार होगा और खासतौर पर उसे मध्यम वर्गीय मतदाताओं का साथ मिलने की पूरी आस है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता बी राधाकृष्णन मेनन ने कहा कि श्रीधरन के भाजपा में शामिल होने के निर्णय ने केरल के विकास के लिए एक नई उम्मीद जगाई है।

मेनन ने पीटीआई- से कहा, ‘‘ श्रीधरन के पार्टी में शामिल होने के फैसले से राज्य में हमारे कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास और बढ़ गया है। आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान केरल का विकास सबसे अहम मुद्दा होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\