खेल की खबरें | साहिल के शतक से भारत अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज साहिल परख के आक्रामक नाबाद शतक की मदद से भारत अंडर-19 टीम ने सोमवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर तीन युवा एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली।

पुडुचेरी, 23 सितंबर सलामी बल्लेबाज साहिल परख के आक्रामक नाबाद शतक की मदद से भारत अंडर-19 टीम ने सोमवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर तीन युवा एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली।

साहिल ने 75 गेंद में 14 चौकों और पांच छक्कों से नाबाद 109 रन की पारी खेली जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 177 रन के लक्ष्य को सिर्फ 22 ओवर में हासिल कर लिया।

भारत ने शनिवार को पहला मैच सात विकेट से जीता था।

रुद्र पटेल (10) के जल्द पवेलियन लौटने के बाद मुंबई के 19 साल के साहिल ने अभिज्ञान कुंडू (नाबाद 53, 50 गेंद, नौ चौके) के साथ 153 रन की साझेदारी करके मेजबान टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

इससे पहले तेज गेंदबाज समर्थ नागराज (34 रन पर दो विकेट) के अलावा लेग स्पिनर मोहम्मद इनान(30 रन पर दो विकेट) और ऑफ स्पिनर किरण चोरमाले (29 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम 49.3 ओवर में 176 रन पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।

मेहमान टीम के लिए मध्य क्रम के बल्लेबाज एडिसन शेरिफ ने 61 गेंद में दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 39 रन बनाए।

तीन मैचों की श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच यहां बृहस्पतिवार को खेला जाएगा। इसके बाद चेन्नई में 30 सितंबर से दो अनौपचारिक टेस्ट की श्रृंखला होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड