देश की खबरें | मप्र में नौ सीटें जीतने के साथ ही सत्तारुढ़ भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को वोटों की गिनती में नौ सीटों पर विजय हासिल करने के साथ ही प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने 230 सदस्यीय सदन में साधारण बहुमत हासिल कर लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 10 नवंबर मध्यप्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में मंगलवार को वोटों की गिनती में नौ सीटों पर विजय हासिल करने के साथ ही प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने 230 सदस्यीय सदन में साधारण बहुमत हासिल कर लिया।

इसके साथ ही जारी मतगणना में भाजपा दस अन्य सीटों पर आगे चल रही है। विधानसभा उपचुनाव के तहत 28 सीटों पर तीन नवंबर को मतदान हुआ था और मंगलवार 10 नवंबर को मतगणना हो रही है।

यह भी पढ़े | Gujarat By-Election 2020 Results: कांग्रेस पार्टी गुजरात में हार के कारणों की समीक्षा करेगी.

वर्तमान में भाजपा के 107 विधायक हैं और नौ सीटों पर विजय हासिल करने के साथ ही भाजपा ने साधारण बहुमत के आंकड़े 116 को प्राप्त कर लिया है। 230 सदस्यीय सदन की वर्तमान में प्रभावी क्षमता 229 है। क्योंकि 28 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के बाद गत माह दमोह से कांग्रेस के विधायक राहुल लोधी विधानसभा से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गये।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने अब तक नौ सीटें - बमोरी, अशोक नगर, मुंगावली, अनूपपुर, सांची, मांधाता, नेपानगर, बदनावर और सुवासरा में जीत हासिल कर ली है।

यह भी पढ़े | Bihar Elections Results 2020: बिहार में बीजेपी को मिला जनता का समर्थन, यहां देखें पार्टी के विजयी उम्मीदवारों की सूचि.

वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेस ने अब तक ब्यावरा सीट पर विजय हासिल की है। इसके अलावा कांग्रेस के उम्मीदवार अन्य आठ सीटों पर आगे चल रहे हैं।

मालूम हो कि इस साल मार्च और उसके बाद 25 कांग्रेसी विधायकों के त्यागपत्र देने से तथा तीन विधायकों के निधन होने से विधानसभा में 28 सीटें रिक्त हुई थी जहां उपचुनाव कराये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\