खेल की खबरें | मेहदी हसन के हरफनमौला प्रदर्शन से बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में जिम्बाब्वे पर आसान जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मेहदी इस तरह शाकिब अल हसन और सोहाग गाजी के बाद एक ही मैच में शतक और पांच विकेट लेने वाले तीसरे बांग्लादेशी खिलाड़ी और विश्व क्रिकेट में कुल मिलाकर 39वें खिलाड़ी बन गए।

मेहदी इस तरह शाकिब अल हसन और सोहाग गाजी के बाद एक ही मैच में शतक और पांच विकेट लेने वाले तीसरे बांग्लादेशी खिलाड़ी और विश्व क्रिकेट में कुल मिलाकर 39वें खिलाड़ी बन गए।

मेहदी ने अपना दूसरा शतक 104 रन बनाकर पूरा किया जिससे बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी 444 रन पर समाप्त की और 217 रन की बढ़त हासिल की। ​​उन्होंने इसके बाद 32 रन देकर पांच विकेट झटके। उन्होंने इस तरह दो टेस्ट मैच में तीसरी बार पांच विकेट हासिल किए। इससे तीसरे दिन जिम्बाब्वे की टीम दूसरी पारी में 46.2 ओवरों में 111 रन पर सिमट गई।

बायें हाथ के स्पिनर ताईजुल इस्लाम ने 42 रन देकर तीन विकेट झटके, उन्होंने पहली पारी में 60 रन देकर छह विकेट लिए थे।

बांग्लादेश की टीम पहले टेस्ट में तीन विकेट से हार गई थी जिससे यह श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ रही।

जिम्बाब्वे के लिए बेन कुरेन ही एकमात्र बल्लेबाज थे जो थोड़ी देर टिककर खेल पाए और 46 रन बनाकर आउट हुए।

इससे पहले बांग्लादेश ने सात विकेट पर 191 रन से खेलना शुरू किया, तब उसने 64 रन की बढ़त बनाई हुई थी।

ताईजुल (20 रन) और पदार्पण करने वाले तंजिम हसन ने मेहदी का साथ निभाया। ताईजुल और मेहदी ने 63 रन की भागीदारी बनाई। फिर मेहदी और तंजिम ने नौवें विकेट के लिए 96 रन की भागीदारी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट