खेल की खबरें | मंधाना की अर्धशतकीय पारी से भारत ने नौ विकेट पर 314 रन बनाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्मृति मंधाना की 91 रन की पारी से भारत ने रविवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले महिला एकदिवसीय मैच में नौ विकेट पर 314 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

वडोदरा, 22 दिसंबर स्मृति मंधाना की 91 रन की पारी से भारत ने रविवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले महिला एकदिवसीय मैच में नौ विकेट पर 314 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

शानदार लय में चल रही मंधाना की लगातार पांचवीं अर्धशतकीय पारी (टी20 और एकदिवसीय) है। उन्होंने 102 गेंद की पारी में 13 चौके लगाने के साथ अपना पदार्पण वनडे खेल रही प्रतिका रावल (69 में से 40) के साथ 110 रन की साझेदारी में ज्यादातर रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलायी।

मंधाना की शानदार पारी के बाद हरलीन देयोल (50 गेंद में 44 रन), हरमनप्रीत कौर (23 गेंद में 34 रन), रिचा घोष (12 गेंद में 26 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (19 गेंद में 31 रन) ने तेजी से रन बनाये जिससे भारतीय टीम ने 300 रनों के आंकड़े को पार किया।

भारतीय टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करने वाली शेफाली वर्मा के टीम से बाहर होने के बाद भारत ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर मंधाना का साथ देने के लिए कई खिलाड़ियों को आजमाया। इस क्रम में रविवार को दिल्ली की खिलाड़ी प्रतिका को मौका मिला। उन्होंने 57.97 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

इस 24 साल की खिलाड़ी को 10वें ओवर में जीवनदान भी मिला। वह उस समय तीन रन पर बल्लेबाजी कर रही थी। उन्होंने अपनी पारी के चारों चौके लेग साइड में जड़े।

प्रतिका जहां तेजी से रन बनाने में संघर्ष कर रही थी वहीं दूसरे छोर से मंधाना ने अपने शानदार कवर ड्राइव और पुल शॉट से दर्शकों का मनोरंजन किया।

भारतीय पारी ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के क्रीज पर आने के बाद रफ्तार पकड़ी। वह तीन चौके और एक छक्का लगाकर तेजी से रन जुटा रही थी लेकिन रिचा के साथ गफलत का शिकार होकर रन आउट हो गयी।

रिचा और जेमिमा ने तेजी से रन बनाना जारी रखा। जेमिमा ने तीन चौके और छक्का तो वहीं रिचा ने चार चौके और एक छक्का के साथ अपने आक्रामक तेवर दिखाये।

वेस्टइंडीज के लिए जायदा जेम्स सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहीं। बाएं हाथ की इस स्पिनर आठ ओवर में 45 रन देकर पांच विकेट लिए।

भारतीय टीम आखिरी ओवरों में जल्दी-जल्दी से विकेट गंवाने के कारण तेजी से रन नहीं बना सकी। टीम ने आखिरी तीन ओवर में केवल 20 रन बनाये और चार विकेट गवांये जिसमें से तीन विकेट जेम्स के नाम रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट