खेल की खबरें | हैलिडे की शानदार बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड महिला टीम ने भारत के खिलाफ 232 रन बनाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ब्रुक हैलिडे की 86 रन की पारी ने न्यूजीलैंड को खराब शुरुआत से उबारते हुए मंगलवार को यहां भारत के खिलाफ तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मैच में 232 रन तक पहुंचा दिया।

अहमदाबाद, 29 अक्टूबर ब्रुक हैलिडे की 86 रन की पारी ने न्यूजीलैंड को खराब शुरुआत से उबारते हुए मंगलवार को यहां भारत के खिलाफ तीसरे और निर्णायक एकदिवसीय मैच में 232 रन तक पहुंचा दिया।

तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर है। हैलिडे ने 96 गेंद की पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़े।

अनुभवी दीप्ति शर्मा ने तीन जबकि प्रिया मिश्रा ने दो विकेट लिये जिससे भारत ने न्यूजीलैंड को 49.5 ओवर में ऑल आउट कर दिया।

भारतीय गेंदबाजों ने पारी की शुरुआत से ही सटीक लाइन-लेंथ से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशानी में रखा।

जेमिमा रोड्रिग्स के शानदार थ्रो पर सूजी बेट्स के रन आउट होने से भारत को पहली सफलता मिली। साइमा ठाकोर ने आठवें ओवर में लौरिन डाउन को एक रन पर पवेलियन की राह दिखाई।

कप्तान हरमनप्रीत ने 11वें ओवर में गेंद युवा लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा को थमाई और इस गेंदबाज ने शानदार लय में चल रही न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन (नौ रन) को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई।

एक छोर से सतर्कता से खेल रही सलामी बल्लेबाजी जॉर्जिया प्लिमर को प्रिया ने दीप्ति के हाथों कैच कराया। उन्होंने 67 गेंद में 39 रन बनाये।

मैडी ग्रीन 15 गेंद में 19 रन बनाकर रन आउट हुई। जिससे न्यूजीलैंड ने 24 ओवर में 88 रन पर पांचवां विकेट गंवा दिया।

हैलिडे को इसके बाद विकेटकीपर इजाबेल गेज (49 गेंद में 25 रन) के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला और दोनों ने छठे विकेट के लिए 64 रन जोड़कर मैच में टीम की वापसी कराई।

हैलिडे ने थकान हावी होने के बावजूद कुछ बड़े शॉट लगाये। वह 46वें ओवर में दीप्ति की गेंद पर राधा यादव को कैच दे बैठी। आखिरी ओवरों में लिया ताहुहू ने 14 गेंद में नाबाद 24 रन बनाकर न्यूजीलैंड के स्कोर को 232 तक पहुंचाने में मदद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\