खेल की खबरें | चक्रवर्ती के पांच विकेट से भारत ने इंग्लैंड को नौ विकेट पर 171 रन पर रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मोहम्मद शमी ने 14 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की लेकिन वरूण चक्रवर्ती ने फिरकी का जादू बिखेरते हुए पांच विकेट लिये जिसकी मदद से भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टी20 मैच में नौ विकेट पर 171 रन पर रोक दिया ।

राजकोट, 28 जनवरी मोहम्मद शमी ने 14 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की लेकिन वरूण चक्रवर्ती ने फिरकी का जादू बिखेरते हुए पांच विकेट लिये जिसकी मदद से भारत ने इंग्लैंड को तीसरे टी20 मैच में नौ विकेट पर 171 रन पर रोक दिया ।

बेन डकेट (28 गेंद में 51 रन) के आक्रामक अर्धशतक के बाद इंग्लैंड की टीम ने लय खो दी और सपाट विकेट पर चक्रवर्ती ने उसे एक के बाद एक झटके दिये ।

एक समय इंग्लैंड का स्कोर एक विकेट पर 83 रन था जो आठ विकेट पर 127 रन हो गया । लियाम लिविंगस्टोन ने 24 गेंद में 43 रन बनाकर टीम को 150 रन के पार पहुंचाया ।

चक्रवर्ती ने टी20 क्रिकेट में दूसरी बार पारी के पांच विकेट लिये जब उन्होंने जोफ्रा आर्चर को गुगली पर बोल्ड किया ।

रवि बिश्नोई ने चार ओवर में 46 रन देकर एक विकेट लिये जबकि चक्रवर्ती ने चार ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट चटकाये । अक्षर पटेल ने तीन ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया ।

पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर इंग्लैंड ने अच्छी शुरूआत की । इस श्रृंखला में भारतीय स्पिनरों को खेल पाने में नाकाम रहे इंग्लैंड के लिये डकेट ने कुछ शानदार स्ट्रोक्स लगाये और टी20 क्रिकेट में दूसरा अर्धशतक पूरा किया । उन्होंने कप्तान जोस बटलर (22 गेंद में 24 रन) के साथ 76 रन की साझेदारी की । उन्होंने शमी को दूसरे ओवर में विकेटकीपर के सिर के ऊपर से स्कूप शॉट खेलकर चौका जड़ा ।

इससे पहले शमी ने नवंबर 2023 में वनडे विश्व कप फाइनल के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की । अंतिम एकादश में एकमात्र विशेषज्ञ तेज गेंदबाज के रूप में अर्शदीप सिंह की जगह लेने वाले शमी ने पहला ओवर डाला ।

उन्होंने पहले स्पैल में दो ओवर में 15 रन दिये और 19वें ओवर में वापसी करके 11 रन दिये । उन्होंने 140 किमी की रफ्तार से गेंद डालकर अपनी फिटनेस को लेकर चिंताओं को दूर किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\