देश की खबरें | अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को बूस्टर डोज मिली है - फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के शामिल होने से नांदेड़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 'बूस्टर डोज' (ताकत) मिली है।

छत्रपति संभाजीनगर, चार अप्रैल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के शामिल होने से नांदेड़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 'बूस्टर डोज' (ताकत) मिली है।

पार्टी सहयोगी और मौजूदा सांसद प्रताप पाटिल चिखलीकर द्वारा अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद, फड़नवीस ने नांदेड़ में भाजपा की एक रैली को संबोधित किया।

चिखलीकर ने 2019 के लोकसभा चुनाव में चव्हाण को 40,000 से अधिक वोटों से हराया था। उस समय चव्हाण कांग्रेस उम्मीदवार थे।

फडणवीस ने कहा, "जब चव्हाण उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे तो चिखलीकर को 43 प्रतिशत वोट मिले थे। अब चव्हाण हमारे साथ हैं जिससे

चिखलीकर का वोट प्रतिशत 50 से ऊपर चला जाएगा। चव्हाण के भाजपा में शामिल होने से नांदेड़ में भाजपा को बूस्टर डोज मिल गई है।"

फडणवीस ने कहा कि जब चव्हाण कांग्रेस में थे, तब उन्होंने नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेसवे योजना का समर्थन किया था, जबकि उस समय उनकी पार्टी के सहयोगियों के साथ-साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और उद्धव ठाकरे ने इस योजना का विरोध किया था।

चव्हाण ने कहा "विपक्षी दलों ने यहां रैलियां कीं और उनका केवल एक ही एजेंडा था और वह था अशोक चव्हाण। उन्हें विकास और अन्य मुद्दों के बारे में भी बोलना चाहिए। हम देश को दूसरों के हाथों में सौंपकर प्रयोग नहीं करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है।''

चिखलीकर की सराहना करते हुए महाराष्ट्र की भाजपा इकाई के प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा कि लोगों को उन्हें (चिखलीकर को) वोट देना चाहिए क्योंकि उन्होंने नांदेड़ के हर वर्ग के लिए काम किया है।

इस अवसर पर चिखलीकर ने कहा, "चव्हाण ने प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व स्वीकार कर लिया है। वह मुझसे वरिष्ठ हैं और मैं उनके नेतृत्व में काम करूंगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड