खेल की खबरें | अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड शतक से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाये नौ विकेट पर 247 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 54 गेंद में 135 रन की पारी के दम पर भारत ने पांचवें और अंतिम मैच टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर बनाया।

मुंबई, दो फरवरी आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 54 गेंद में 135 रन की पारी के दम पर भारत ने पांचवें और अंतिम मैच टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ नौ विकेट पर 247 रन का विशाल स्कोर बनाया।

अभिषेक ने इस दौरान टी20 में किसी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा। वह इसके साथ ही इस प्रारूप में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गये।

अभिषेक ने क्रीज पर आते ही मैदान के चारों ओर चौके-छक्के की झड़ी लगाकर इंग्लैंड के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।

यह 24 साल का यह खिलाड़ी किसी भारतीय बल्लेबाज के रूप में सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक (35 गेंद) के रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर बढ़ रहा था लेकिन वह दो गेंद से चूक गए। उन्होंने 37 गेंदों अपना शतक पूरा किया। उन्होंने इससे पहले 17 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था, जो किसी भारतीय के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।  

अभिषेक हालांकि टी20 पारी में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जब उन्होंने 17वें ओवर में ब्रायडन कार्स (38 रन पर तीन विकेट) के खिलाफ पारी का अपना 11वां छक्का लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपनी पारी में 13 छक्के लगाये।

उन्होंने इस दौरान सात चौके भी लगाये। यह अब इस प्रारूप में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 2023 में अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल के नाम था। उन्होंने नाबाद 126 रन बनाये थे।

अभिषेक ने भारतीय टीम के कुल स्कोर में आधे से अधिक का योगदान दिया जिससे भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना सर्वोच्च टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर बनाया। इससे पहले टीम ने 2021 में अहमदाबाद में दो विकेट पर 224 रन बनाये थे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह भारत का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।

बायें हाथ के इस बल्लेबाज के आक्रामक तेवर का इंग्लैंड के गेंदबाजों के पास कोई तोड़ नहीं था। उन्होंने जोफ्रा आर्चर (55 रन पर एक विकेट) के खिलाफ मन मुताबिक रन बटोरे।

ओवरटन के खिलाफ ‘लो-फुलटॉस’ गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से लगाया उनका छक्का दलकश था। उन्होंने इस छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पारी के पांचवें ओवर में इस गेंदबाज के खिलाफ तीन छक्के और एक चौका के साथ 25 रन बटोरे। यह इस पारी का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ।

 संजू सैमसन (16) और सूर्यकुमार यादव (दो) एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। तिलक वर्मा (24) और शिवम दुबे (30) ने अभिषेक के साथ मजबूत साझेदारी की।

अभिषेक के साथ वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए महज 43 गेंद में 115 रन की साझेदारी की। दुबे ने इस सलामी बल्लेबाज के साथ चौथे विकेट के लिए 18 गेंदों पर 37 रनों की तेज साझेदारी निभाई।

संजू सैमसन ने पारी की पहली गेंद पर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ शानदार पुल शॉट पर छक्का जड़कर टीम के इरादे जाहिर कर दिये। उन्होंने इस ओवर का अंत छक्का और चौका से किया। वह हालांकि अगले ओवर में वुड की गेंद पर बाउंड्री के पास आर्चर को कैच देकर पवेलियन लौटे।

कप्तान सूर्यकुमार की खराब लय इस मैच में भी जारी रही। वह कार्स की गेंद को हवा में लहरा बैठे और विकेटकीपर फिल साल्ट ने मुश्किल कैच लपका।  

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट