गुजरात में कोविड-19 के 163 नये मामले आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 929 हुई

राज्य की प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि गुजरात में इस अवधि के दौरान तीन कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हुई जिससे राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 36 हो गई है।

जमात

अहमदाबाद, 16 अप्रैल गुजरात में कोरोना वायरस के 163 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बृहस्पतिवार को 929 हो गई।

राज्य की प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि गुजरात में इस अवधि के दौरान तीन कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हुई जिससे राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 36 हो गई है।

उन्होंने बताया कि अब तक 73 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इनमें से नौ मरीजों को बृहस्पतिवार को अस्पताल से छुट्टी मिली।

रवि ने बताया कि बुधवार रात से अबतक सामने आए 163 नये मामलों में 95 संक्रमित अकेले अहमदाबाद से हैं जबकि 37 नये संक्रमित सूरत के हैं।

उन्होंने बताया कि इनके अलावा आणंद जिले में कोविड-19 के आठ, वडोदरा जिले में सात, बनासकांठा और नर्मदा जिले में चार-चार, राजकोट जिले में चार और गांधीनगर, खेड़ा, अरावली एवं पंचमहल जिले में एक-एक मामला सामने आया है।

रवि ने बताया कि अधिक मामले इसलिए आ रहे हैं क्योंकि चिह्नित अत्याधिक संक्रमण वाले स्थानों पर गहन निगरानी और जांच की जा रही हैं। इनमें पुराने अहमदाबाद के वे इलाके भी शामिल है जहां पर 21 अप्रैल तक कर्फ्य लागू है।

राज्य की प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) ने बताया कि जिन लोगों की बुधवार रात से अबतक मौत हुई है उनमें कच्छ के रहने वाले 62 वर्षीय पुरुष, बोटाड निवासी 80 वर्षीय पुरुष और अहमदाबाद की 60 वर्षीय महिला शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में अधिकतर नये मामले अत्याधिक संक्रमित स्थान के रूप में चिह्नित जुहापुरा, कालूपुर,जमालपुर, बेहरामपुरा, दानलिमडा, बोडकदेव, गोमतीपुर और मेघनीनगर से आए हैं।

रवि ने बताया कि गुजरात के 33 जिलों में से नौ जिले ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमित पाए गए 929 मामलों में अधिकतर पांच जिलों- अहमदाबाद (545), वडोदरा (128), सूरत (88), राजकोट (28), भावनगर (26)- से हैं।

राज्य सरकार द्वारा संक्रमण को रोकने के लिए किए गए उपायों की जानकारी देते हुए रवि ने बताया कि प्रशासन ने कोरोना वायरस संक्रमितों की पहचान करने के लिए अब तक 20,903 लोगों की जांच की है।

रवि ने बताया कि बृहस्पतिवार को नौ मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही राज्य में कोविड-19 से ठीक हुए लोगों की संख्या 73 हो गई है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से मुक्त होकर घर लौटने वाले मरीजों में भावनगर के 92 वर्षीय पुरुष और अहमदाबाद की 75 वर्षीय महिला शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Key Players To Watch Out: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Dream11 Prediction: क्राइस्टचर्च में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम