देश की खबरें | इच्छा है कि बड़े भाई शिवकुमार मुख्यमंत्री बनें, लेकिन कुर्सी खाली नहीं है: डी के सुरेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद डी के सुरेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी इच्छा है कि उनके बड़े भाई और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनें, लेकिन यह कुर्सी अभी खाली नहीं है।

बेंगलुरु, तीन जुलाई कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद डी के सुरेश ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी इच्छा है कि उनके बड़े भाई और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनें, लेकिन यह कुर्सी अभी खाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि भाग्य, ईश्वर और लोगों के आशीर्वाद के साथ-साथ हर चीज का समय आता है।

सुरेश ने कहा, "मेरी इच्छा है कि मेरे बड़े भाई एक दिन मुख्यमंत्री बनें, क्योंकि उन्होंने पार्टी के लिए वफादारी से काम किया है। राज्य के कई हिस्सों में लोगों ने भी कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया है और विश्वास जताया है कि शिवकुमार को मौका मिलेगा।"

उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मेरी इच्छा है कि वह मुख्यमंत्री बनें, लेकिन अभी कुर्सी (पद) खाली नहीं है। क्या करें?"

यह पूछे जाने पर कि क्या वह चाहते हैं कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में शिवकुमार मुख्यमंत्री बनें, उन्होंने कहा, "मैं अभी इस पर टिप्पणी करने के लिए बहुत छोटा हूं। इसका फैसला पार्टी आलाकमान को करना है। अभी सिद्धरमैया हमारे नेता हैं और पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री हैं।"

सिद्धरमैया ने कहा है कि वह पूरे पांच साल के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहेंगे। इसके बाद शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है और वह सिद्धरमैया के साथ खड़े रहेंगे तथा उनका समर्थन करेंगे।

इस बीच, रामनगर से विधायक एच ए इकबाल हुसैन ने कहा, "....प्रतीक्षा करें और देखें।" उन्हें शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने का बयान देने के लिए पार्टी ने कारण बताओ नोटिस दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान