जरुरी जानकारी | विप्रो का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ मामूली गिरावट के साथ 3,074 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 0.4 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 3,074.5 करोड़ रुपये रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने 26.96 करोड़ इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद की भी घोषणा की है।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 0.4 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 3,074.5 करोड़ रुपये रहा है। इसके साथ ही कंपनी ने 26.96 करोड़ इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद की भी घोषणा की है।

विप्रो ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजों की जानकारी दी। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,087.3 करोड़ रुपये रहा था।

विप्रो के मुताबिक, मार्च तिमाही में उसका राजस्व सालाना आधार पर 11.17 प्रतिशत बढ़कर 23,190.3 करोड़ रुपये हो गया।

समूचे वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का शुद्ध लाभ 7.1 प्रतिशत गिरकर 11,350 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में 90,487.6 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया जो वित्त वर्ष 2021-22 की तुलना में 14.4 प्रतिशत अधिक है।

विप्रो के निदेशक मंडल ने 26.96 करोड़ इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद 445 रुपये प्रति शेयर के भाव पर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ये शेयर कुल चुकता इक्विटी शेयरों का 4.91 प्रतिशत हैं। शेयर पुनर्खरीद पर करीब 12,000 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

कंपनी ने कहा कि उसके प्रवर्तक समूह और प्रवर्तक सदस्यों ने प्रस्तावित शेयर पुनर्खरीद प्रक्रिया में शामिल होने की मंशा जताई है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट