जरुरी जानकारी | विप्रो का मार्च तिमाही का शुद्ध लाभ 25.9 प्रतिशत बढ़कर 3,569.6 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 25.9 प्रतिशत बढ़कर 3,569.6 करोड़ रुपये हो गया है।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी विप्रो का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 25.9 प्रतिशत बढ़कर 3,569.6 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ (कंपनी के इक्विटी धारकों को देय) 2,834.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी की आमदनी 22,504.2 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के 22,208.3 करोड़ रुपये से 1.33 प्रतिशत की मामूली वृद्धि है।

पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) की तुलना में कंपनी के शुद्ध लाभ में 6.43 प्रतिशत, तो आमदनी में 0.83 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उसका शुद्ध लाभ 18.9 प्रतिशत बढ़कर 13,135.4 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, इस अवधि में कंपनी की आमदनी 0.74 प्रतिशत गिरकर 89,088.4 करोड़ रुपये रही।

बेंगलुरु मुख्यालय वाली कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष (2025-26) की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही के लिए कंपनी का अनुमान है कि आईटी सेवा कारोबार से उसका राजस्व लगभग 1.5 प्रतिशत से 3.5 प्रतिशत गिरकर 250.5 करोड़ डॉलर से 255.7 करोड़ डॉलर के बीच रहेगा।

विप्रो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) श्रीनि पलिया ने कहा, “चूंकि ग्राहक व्यापक आर्थिक अनिश्चितता के प्रति सतर्क हैं, इसलिए हम निरंतर और लाभदायक वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध रहते हुए उनके साथ घनिष्ठ साझेदारी करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में दो बड़े सौदे हासिल किए, जिससे बड़े सौदे हासिल करने में वृद्धि हुई।

तिमाही के अंत तक विप्रो के कर्मचारियों की संख्या 2,33,346 थी, जबकि पिछले वर्ष इसी समय यह 2,32,614 थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट