देश की खबरें | राजस्‍थान में सर्दी का सितम जारी, माउंट आबू में शून्य से नीचे बना रहा तापमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्‍थान के एक मात्र पर्वतीय पयर्टन स्‍थल माउंट आबू में पारा लगातार जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है जहां बीती शनिवार रात यह शून्‍य से नीचे 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर, 31 जनवरी राजस्‍थान के एक मात्र पर्वतीय पयर्टन स्‍थल माउंट आबू में पारा लगातार जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है जहां बीती शनिवार रात यह शून्‍य से नीचे 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राज्‍य के अन्‍य इलाकों में भी सर्दी का जोर जारी है। बीते चौबीस घंटे में न्‍यूनतम तापमान भीलवाड़ा में 2 डिग्री, सीकर-चुरू में 3-3 डिग्री, डबोक में 3.6 डिग्री, पिलानी-अलवर में तापमान 3.9-3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं गंगानगर-भरतपुर में न्यूनतम तापमान 4.9-4.9 डिग्री, वनस्थली में 5 डिग्री, करौली में 5.8 डिग्री, अजमेर में 6.2 डिग्री, जोधपुर में 6.5 डिग्री, कोटा में 6.6 डिग्री, बाडमेर में 8.5 डिग्री, जैसलमेर-बीकानेर में तापमान 10.5-10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

माउंट आबू में बीते कई दिन से न्‍यनूतम तापमान शून्‍य से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में न्‍यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने अगले 24 घंटों के बाद राज्य में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने तथा एक फरवरी से शीतलहर से राहत मिलने की संभावना जताई है। वहीं आगामी 4-5 फरवरी को जयपुर, भरतपुर व बीकानेर सम्भाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी