देश की खबरें | उत्तर भारत में सर्दी बढ़ी, दक्षिणी राज्यों में एक दिसंबर से भारी बारिश की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी पड़ रही है और कश्मीर के विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शनिवार को पारा शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दक्षिणी राज्यों में एक दिसंबर से भारी बारिश हो सकती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 नवंबर उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी पड़ रही है और कश्मीर के विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शनिवार को पारा शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दक्षिणी राज्यों में एक दिसंबर से भारी बारिश हो सकती है।

आंध्रप्रदेश के चित्तूर और कडपा जिलों में चक्रवात ‘निवार’ की वजह से हुई भारी बारिश और इस वजह से आई बाढ़ के कारण पिछले तीन दिनों में आठ लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़े | Nivar Cyclone: चक्रवात ‘निवार’ के जाने के बाद आंध्र प्रदेश के उप्पदा गांव के तट पर बिखरा मिला सोना, जानिए पूरा माजरा.

राज्य सरकार ने शनिवार को बताया कि चित्तूर जिले में छह और कडपा जिले में दो लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी ने मृतकों के निकटतम परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े | 2 दिसंबर को मुंबई जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के हर युवक को नौकरी देने के लक्ष्य से उद्यमियों को देंगे निवेश का न्योता.

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में वायु गुणवत्ता फिर से ‘खराब श्रेणी’ में पहुंच गई है।

जम्मू-कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में ठंड पड़ रही है और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने केंद्रशासित प्रदेश के लिए चार दिसंबर तक शुष्क मौसम बने रहने का अनुमान लगाया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वहीं हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से मौसम शुष्क बना हुआ है और यहां पारा एक या दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। लाहौल और स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलोंग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां पारा शून्य से 9.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वहीं हरियाणा और पंजाब में तापमान सामान्य से कुछ अधिक रहा। राज्य की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश में भी मौसम शुष्क बना रहा और दूरदराज के क्षेत्रों में आंशिक से मध्यम स्तर पर कोहरा छाया रहा।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दक्षिण अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और इसके 48 घंटे में गहरे दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने तथा तमिलनाडु तट की तरफ बढ़ने के आसार हैं। इससे दक्षिणी राज्यों में एक दिसंबर से भारी बारिश की आशंका है। यह दक्षिणी तमिलनाडु तट पर दो दिसंबर को पहुंच सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड