देश की खबरें | दिल्ली में सर्द सुबह, वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार की सुबह सर्द रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम, 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार को सुबह राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज गिया गया था, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान था।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाने और हल्का कोहरा रहने का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान के 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा।

इस बीच, सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 313 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी