देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में हाड़ कंपाने वाला जाड़ा, हिसार में पारा शून्य से 1.2 डिग्री से. नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी गजब ढा रही है। पिछले कुछ दिनों से जारी शीत लहर बृहस्पतिवार को और तेज हो गई और हिसार में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 31 दिसम्बर हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी गजब ढा रही है। पिछले कुछ दिनों से जारी शीत लहर बृहस्पतिवार को और तेज हो गई और हिसार में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों राज्यों में सुबह-सुबह अधिकतर स्थानों पर घना कोहरा छाने से दृश्यता कम हो गई।

न्यूनतम तापमान कई स्थानों पर सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया, तो कहीं स्थानों में इस मौसम की सबसे सर्द रात रही।

हरियाणा के हिसार में तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम रहा, जहां इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई।

राज्य में नारनौल में भी मौसम की सबसे सर्द रात रही और तापमान शून्य से नीचे 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि सिरसा, अंबाला, करनाल, रोहतक और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.5, 3.6, 4.1, 4.2 और 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहां तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 2.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब में भी कई स्थानों पर शीत लहर जारी रही, जहां बठिंडा में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर और फरीदकोट में तापमान क्रमश: 1.6 डिग्री सेल्सियस और 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, पठानकोट, हलवारा, आदमपुर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.2, 3.1, 4.8, 4.1 और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू