खेल की खबरें | विश्व कप जीतकर लगा जैसे नया जीवन मिल गया: रोहित शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को कहा कि इस साल के शुरू में टी20 विश्व कप जीतने के बाद उन्हें लगा कि जैसे नया जीवन मिल गया है।

मुंबई, तीन अक्टूबर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को कहा कि इस साल के शुरू में टी20 विश्व कप जीतने के बाद उन्हें लगा कि जैसे नया जीवन मिल गया है।

भारत को पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन अमेरिका और वेस्टइंडीज में इस साल खेले गए टी20 विश्व कप में उसने दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लंबे समय से चले आ रहे इंतजार को खत्म किया था।

रोहित की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप में अपने शुरुआती 10 मैच जीते लेकिन अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में वह ऑस्ट्रेलिया की चुनौती से पार नहीं पा सकी।

रोहित ने अहमदनगर में क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन करते हुए वहां बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों से कहा,‘‘मैं बहुत अच्छी मराठी नहीं बोलता हूं लेकिन फिर भी प्रयास करूंगा। हमारे लिए विश्व कप जीतना सबसे बड़ा लक्ष्य था। विश्व कप जीतने के बाद मुझे लगा जैसे नया जीवन मिल गया है।’’

उन्होंने कहा,‘‘हम यहां अपनी क्रिकेट अकादमी शुरू कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि यह अकादमी यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी तैयार करेगी।’’

भारत की बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में शानदार जीत के बाद रोहित और कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों को टी20 श्रृंखला से विश्राम दिया गया है। भारत की टीम इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला खेलेगी और फिर पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जिसका पहला मैच 22 नवंबर से शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\